Search News

डीपीएस एकेडमी इटौंजा लखनऊ का वार्षिक समारोह अभ्युदय हुआ संपन्न

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। डीपीएस एकेडमी इटौंजा लखनऊ का वार्षिक समारोह अभ्युदय (आवर राइजिंग स्टार) के बैनर तले मंगलवार को नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया lमुख्य अतिथि के रूप में इटौंजा के राजा "कुंवर दिग्विजय सिंह",लखनऊ एमएलसी मुकेश शर्मा व इटौंजा चेयरमैन "अवधेश अवस्थी कमल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा 11 की छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति कर शिक्षकों व अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया,इसी के साथ आए हुए अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया वही नर्सरी क्लास से छात्र-छात्राओं ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है से लेकर मोबाइल का दुष्प्रयोग एवं आईटी गजट आज के युग में कितना उपयोगी है,बहुत ही सुंदर तरीके से नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी कला के प्रदर्शन द्वारा प्रदर्शित किया lअतिथियों व अभिभावकों में उत्साह भर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम गुजराती,मराठी,शिव तांडव,रामायण,महाभारत,होली,देश के जवानों व देश भक्ति के गीतों पर छात्रों का मंचन काफी रोचक था।प्रस्तुति देखकर एमएलसी मुकेश शर्मा  लखनऊ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आशीर्वाद दिया,साथ ही साथ बच्चों की प्रगति व संस्कारों को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा भी किया l


विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह  ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा इटौंजा क्षेत्र में शिक्षा की प्रगति निरंतर इसी क्रम में तीव्र रूप से बढ़ती रहेगी।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एमएलपी सिंह,प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह,प्रधानाचार्य मीता चक्रवर्ती के साथ समस्त अध्यापक व अभिभावक गण मौजूद रहे।


 

Breaking News:

Recent News: