Search News

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, तापमान 43.8 डिग्री और हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। हालांकि हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिससे लोगों को और ज्यादा गर्मी महसूस हुई। लोधी रोड, रिज और आयानगर जैसे क्षेत्रों में लू चली, जिससे स्थिति और खराब हो गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नमी का स्तर 24% से 39% के बीच दर्ज किया गया।

Breaking News:

Recent News: