Search News

जानकीपुरम में वर्षों पुरानी सीवर समस्या के समाधान को मिली रफ्तार, नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू

जानकीपुरम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 21, 2026

• छुईयापुरवा चौराहा से मां वैष्णो पैलेस तक डाली जाएगी बड़ी सीवर लाइन, हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। जानकीपुरम द्वितीय के वार्ड-74 में वर्षों से चली आ रही सीवर और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के छुईयापुरवा चौराहा से मां वैष्णो पैलेस तक नई एवं बड़ी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य क्षेत्रीय पार्षद राजकुमारी मौर्य के प्रयासों से शुरू हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार नई सीवर लाइन बनने से सेक्टर-जी, सेक्टर-एच और ग्राम छुईयापुरवा के हजारों लोगों को सीवर जाम, जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र की सीवर व्यवस्था लंबे समय तक सुचारु बनी रहेगी और भविष्य में होने वाली समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा। कार्य शुभारंभ के दौरान मौजूद लोगों ने पार्षद राजकुमारी मौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार समाधान के लिए प्रयास किए हैं। सड़क, नाली और जल निकासी समेत अन्य विकास कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्षद राजकुमारी मौर्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए पार्षद का आभार जताते हुए इसे जानकीपुरम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Breaking News:

Recent News: