Search News

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार -प्रसार में राजीव सिंह ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 24, 2025

कैनविज टाइम्स,स्पोर्ट्स डेस्क।दिल्ली में प्रवासी विस्तारक़ के रूप में कार्य करके अपने गृह जनपद वापस लौटे विस्तारक़ राजीव सिंह की काफी सराहना हो रही है। वही राजीव सिंह ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक पत्र भेजा गया है। जिसमें दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। दिल्ली से पत्र मिलने के बाद राजीव सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी जा रही है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द निवासी अर्जुन सिंह के बेटे राजीव सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में काफी लम्बे  समय तक कार्य करने के बाद  भारतीय जनता पार्टी में लगातार पहले 2022 के चुनाव में विधानसभा विस्तारक ,2024 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा विस्तारक तथा वर्तमान में दिल्ली प्रदेश में प्रवासी विस्तारक के कार्य करके गृह जनपद पीलीभीत लौटे हैं। 

इसके साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है। वर्तमान में हुए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में राजीव सिंह ने चुनाव के प्रचार प्रसार एवं चुनावी रणनीति बनाने एवं उसको सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। राजीव सिंह को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी से पत्र भेजा गया है। जिसमें उनके कार्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया है कि उन्होंने प्रवासी कार्यकर्ता होने के नाते दिल्ली में संगठन हित में जो दिन-रात पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु कार्य किया है वह वंदनीय है। साथ ही कहा गया है कि राजीव सिंह के अथक प्रयासों से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 वर्षों के बाद सरकार बनी है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ दिल्ली की जनता का भाजपा एवं माननीय प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास उजागर होता है। 

इसी के साथ अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार, दिल्ली की जनता के हित में कार्य करेगी और दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। दिल्ली में प्रवासी विस्तारक़ के रूप में कार्य करने वाले राजीव सिंह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पत्र मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी जा रही है।

Breaking News:

Recent News: