Search News

नई तकनीक से बची मरीज की जान: सर गंगा राम अस्पताल में चुंबकीय विधि से हुआ सफल इलाज

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने 45 वर्षीय मरीज की जान बचाई। जटिल बाइल डक्ट समस्या का इलाज पहली बार चुंबकीय तकनीक से सफलतापूर्वक किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्नत चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में एक और मिसाल कायम की है। अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने 45 वर्षीय एक मरीज की बाइल डक्ट की जटिल समस्या का इलाज अत्याधुनिक मैग्नेटिक कंप्रेशन एनास्टोमोसिस तकनीक से किया। यह मरीज पिछले दो वर्षों से गाल ब्लैडर की सर्जरी के बाद गंभीर बाइल लीक और डक्ट संकुचन की समस्या से जूझ रहा था। कई एंडोस्कोपिक प्रयास विफल रहने के बाद उसे सर गंगा राम अस्पताल रेफर किया गया।प्रो. अनिल अरोड़ा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इस दुर्लभ तकनीक का सफल प्रयोग किया, जिसमें बाइल डक्ट के दोनों कटे सिरों पर विशेष मैग्नेट लगाए गए। चुंबकीय आकर्षण से दोनों सिरे धीरे-धीरे पास आए और एक नया रास्ता बन गया जिससे बाइल का प्रवाह सामान्य हो गया। डॉ. संजय राजपूत और अहमदाबाद के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मिलन जोलापारा की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार, पारंपरिक एंडोस्कोपिक तरीके जहां असफल हो जाते हैं, वहां यह चुंबकीय तकनीक एक नई उम्मीद बनकर सामने आती है। मरीज ने इलाज के बाद डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा दो साल की तकलीफ के बाद अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।

Breaking News:

Recent News: