Search News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगकुलम व भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया योग उत्सव

योगा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 21, 2026

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तभी मिलेगा निरोग जीवन

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योगकुलम एवं भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विकास नगर स्थित पार्क में भव्य योग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योगकुलम के प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने का माध्यम है। नियमित योग अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा तनावमुक्त जीवन जिया जा सकता है।

कार्यक्रम में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

अंत में उपस्थित लोगों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। वही इस मौके पर योग उत्सव में प्रतिभाग करने वाले साथियों को सम्मानित भी किया गया। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एस डी सिंह बैसवारा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: