Search News

नमो भारत ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी अलर्ट, दो स्टेशनों पर बढ़ा इंतजार का समय

नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों को न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर अब 30 मिनट तक करना होगा इंतजार। पहले यह अंतराल 15 मिनट का था। रखरखाव कार्य के चलते NCRTC ने बढ़ाया समय। साहिबाबाद से मेरठ तक परिचालन रहेगा सामान्य।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 12, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

अगर आप नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ की यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां 15 मिनट में एक ट्रेन मिल जाती थी, अब दूसरी ट्रेन के आने में 30 मिनट का समय लगेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव रखरखाव कार्य के कारण किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस तरह का रखरखाव चल रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों स्टेशनों से नमो भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत हाल ही में 5 जून को हुई थी। जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक यही शेड्यूल लागू रहेगा। साहिबाबाद से मेरठ के बीच ट्रेन सेवा पहले की तरह सामान्य रहेगी। लेकिन दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को न्यू अशोक नगर और आनंद विहार पर अब दोगुना समय रुकना होगा, जिससे उनकी यात्रा में देरी और असुविधा हो सकती है।

Breaking News:

Recent News: