Search News

नवनियुक्त जिलाधिकारी लखनऊ ने कलेक्ट्रेट स्थित समस्त पटलों का किया औचक निरीक्षण

lucknow
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: January 21, 2025

लखनऊ

मंगलवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित समस्त पटलों का निरीक्षण किया गया।सभी अनुभागों में जाकर उनमें कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को दिशा निर्देश भी दिए,उन्होंने अपने  न्यायालय सहित सभी न्यायालय का निरीक्षण करते हुए पेशकारो से संवाद किया गया और उनके न्यायालय में कौन कौन से एक्ट के वादों की सुनवाई होती है इसके बारे में जानकारी भी ली,जिसके बाद आदर्श कोषागार स्थित बिल सेक्शन,पेंशन अनुभाग,स्टाम्प अनुभाग और डबल लाख कोषागार का भी निरीक्षण किया।वही मुख्य कोषाधिकारी द्वारा बताया गया की आयोग से संबंधित परीक्षाओं की सामग्री भी कोषागार में डबल लॉक में सुरक्षित रखी जाती है।निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी से कुल पेंशनर्स की संख्या के सम्बन्ध में भी जानकारी मांगी गई।जिसके सम्बन्ध में बताया गया कि जनपद में लगभग 45000 पेंशनर्स है।जिसमें से कुछ पेंशनर्स का जीवन प्रमाणन प्रमाण पत्र न होने के कारण पेंशन जारी नहीं हो पा रही है।ऐसे पेंशनर्स को नोटिस के माध्यम से सूचना भी दी जा चुकी है।जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की ऐसे पेंशनर्स जिनका जीवन प्रमाणन सत्यापित नहीं हुआ है उनका डेटाबेस बनाकर आगामी 15 फरवरी पेंशनर्स डे का आयोजन कराते हुए लंबित/रुके हुए पेंशन के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित नजारत का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नजारत के सामने लॉन में कुछ निष्प्रयोज्य सामग्री रखी पाई गई।जिसके सम्बन्ध में निर्देश दिया जो भी निष्प्रयोज् सामग्री है,उसको शीघ्र नीलामी कराकर हटवाया जाए और लॉन का सौंदर्यकरण इंटरलॉकिंग कराते हुए किया जाए।कलेक्ट्रेट द्वितीय तल स्थित IGRS सेल का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि igrs के कोई भी प्रकरण बियांड टाइम न होने पाए और सभी निस्तारित प्रकरणों का फीडबैक लेना सुनिश्चित किया जाए।उक्त के साथ ही प्रत्येक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अपर जिलाधिकारियों और समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ निस्तारित प्रकरणों का फीडबैक सेशन आयोजित किया जाएगा और प्रति अधिकारी 10-10 प्रकरण निकाल कर उनके  शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा स्वय भी निस्तारण प्रकरणों का सत्यापन किया जाएगा।ई डिस्ट्रिक्ट रूम और ई ऑफिस का भी निरीक्षण किया गया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए गए कि सभी पटलों पर जो भी पुराने या खराब कंप्यूटर है,उनको तत्काल बदलते हुए नए डेस्कटॉप कम्प्यूटर उपलब्ध कराए जाए। साथ ही नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सभी अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट का निरंतर निरीक्षण करते हुए उनको समय सीमा के अंदर बदलवाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य कोषाधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: