Search News

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी बनी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की जिला संयोजक

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 6, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को संगठनात्मक ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जनजागरण अभियान का महानगर, गंगापार एवं यमुनापार जिले की जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

उनके मनोनयन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के संयोजन में एक राष्ट्र एक चुनाव जन जागरण अभियान को सफल बनाया जाएगा। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ रीता बहुगुणा जोशी अभी दिल्ली में हैं, प्रयागराज आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा।

बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरूण केसरवानी रवि, अनिल भट्ट, डॉ एल एस ओझा, देवेश सिंह रमेश पासी, सोनी भटृ, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, विवेक मिश्रा, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, बृजेश गुप्ता, वंदना दुबे, कल्पना राजुल शर्मा, मीना राय, माधवी चटर्जी, विनीता गुप्ता, किशन चंद्र जायसवाल, संगीता पांडे, अभिषेक ठाकुर, जितेन्द्र तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Breaking News:

Recent News: