Search News

प्रिया का राष्ट्रीय स्तरीय बधिर क्रिकेट टीम में हुआ उप-कप्तान पद पर चयन प्रिया का अपने कैरियर में कई खेलों में इसके पूर्व उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: January 3, 2025

 

करछना प्रयागराज यमुनापार तहसील बारा के गडैया जारी की प्रिया पुत्री अमर बहादुर का मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उपकप्तान के लिए टीम में चयन हुआ है ।हाल ही में कानपुर के जीसीटीआई ग्राउण्ट में आयोजित डेफ गेम्स में भाग लिया था।दौड़ और डिस्कस थ्रो में भी पुरस्कार प्राप्त किया था। इसके अलावा पिछले वर्ष बेस्ट वालर का पुरस्कार भी प्राप्त किया। आगामी 7 से 9 जनवरी मुम्बई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गांव के रोहन केसरवानी, शालू गुप्ता,प्रधान गढ़ैया कला शांति देवी ,मोती लाल कुरील सहित अन्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

प्रिया के पिता रोजगार सेवक हैं ,वहीं

माँ ममता आशा के रूप में सेवा दे रही हैं।

गौरतलब है कि आईडीसीए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद से संबद्ध है, जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का समर्थन प्राप्त है।


 


 

Breaking News:

Recent News: