लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। मुंशी पुलिया स्थित सुख कॉम्प्लेक्स के सामने शनिवार को आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि प्रभु बजरंगबली की कृपा से संस्था प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन करती है। इसका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। भंडारे के आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों एवं महिला इकाई के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर राजेश सोनी, सुनिधि चौधरी, मुकेश मिश्रा, नवल किशोर त्रिपाठी, आकाश अग्रवाल तथा आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर इकाई के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




