Search News

श्री माधव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा, हुआ महाभिषेक लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद एवं योगेश ने भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भाई बलदेव का सुगंधित जल, पुष्प एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पवित्र स्नान (महाभिषेक) कराया। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वाता

जगन्नाथ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 29, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद एवं योगेश ने भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भाई बलदेव का सुगंधित जल, पुष्प एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पवित्र स्नान (महाभिषेक) कराया। महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि स्नान पूर्णिमा का यह आयोजन आगामी 16 जुलाई को निकलने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से 15 दिन पूर्व किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाभिषेक के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ अस्वस्थ हो जाते हैं और अगले 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देते। इस अवधि में भगवान को औषधीय गुणों से युक्त काढ़ा एवं विशेष भोग अर्पित किया जाता है। स्वस्थ होने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करने के लिए भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, कंचन साहू, कविता, रवीना, ममता एवं अनुराग साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

Breaking News:

Recent News: