कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विकास खंड मरौरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय मंगदपुर की प्रधानाध्यापिका पूनम सहगल के कुशल निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय मंगदपुर में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।
कि आप लोगों ने हमें वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया हैं। उन्होंने वार्षिक उत्सव में आए बच्चों के अभिभावको से कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजे जिससे बच्चे निपुण हो सके। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। साथ ही अभिवावको से बच्चो को खेल के लिये प्रेरित करने की भी बात कही है।ताकि वो आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने बच्चों को उपहार वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाया हैं। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,गीता, प्रीति, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम पंचायत सदस्य सहित अभिभावक व ग्रामवासी मौजूद रहे है।
