कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क,लखनऊ।
रविवार को बख्शी का तालाब थानांतर्गत बेटियों संग मंदिर दर्शन कर वापस घर जा रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई तथा दोनों बेटियां बुरी तरह घायल हो गई जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्शी का तालाब थानांतर्गत कोटवा गांव निवासी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा की पत्नी सुमन विश्वकर्मा(45)वर्ष रविवार दोपहर को अपनी बेटी आरती और प्रिया के साथ घर से पैदल ही नंदना सीतापुर रोड़ के पास स्थित इक्यावन शक्तिपीठ मंदिर पूजा करने के लिए आई थी पूजा करने के बाद घर वापस जा रही थी तभी मंदिर के मोड़ के पास ही लखनऊ की तरफ़ से आ रही तेज़ रफ़्तार टैक्सी टैक्सी यूपी 32,क्यू5972 ने जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे मां और दोनों बेटियां बुरी तरह घायल हो गई तथा टैक्सी व ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी,वही घटना की सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए तत्काल बीकेटी साढा़मऊ स्थित रामसागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया जहा डाक्टरों ने सुमन विश्वकर्मा को मृतक घोषित कर दिया तथा उनकी दोनों बेटियों आरती और प्रिया विश्वकर्मा की हालत ज्यादा गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया।

वही मृतिका सुमन विश्वकर्मा के दो पुत्र अभिषेक और विवेक विश्वकर्मा तथा दो पुत्रियां आरती और प्रिया थी।मां की मौत की जानकारी पाकर दोनों बेटों तथा परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
