Search News

बीकेटी में दबंगों ने युवक व उसके पिता पर किया जानलेवा हमला

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 28, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थानांतर्गत युवक व उसके पिता पर गांव के ही दबंग युवकों ने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला कर दिया,जिससे युवक व उसके पिता घायल हो गए,वही घायल युवक ने बीकेटी थाना पर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकेटी के मलाक गांव निवासी रवि यादव पुत्र राम विलास अपने हाता गुरुवार रात लगभग आठ बजे गया था जहा उसके जानवर बंधे हुए थे तभी उसके विपक्षी छोटे लाल यादव उसके हाता में कूड़ा डालने आए और जब पीड़ित ने मना किया तो छोटे लाल यादव ने अपने पुत्र आकाश यादव,अनूप यादव तथा चेतराम यादव, तीरथ यादव,मायाराम यादव पुत्रगण पुत्तीलाल यादव को बुलवा लिया और सभी लाठी डंडे लेकर आए थे,जान से मारने की नियत से सभी लोगों ने पीड़ित रवि यादव उसके पिता राम विलास यादव पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए,वही पीड़ित पक्ष ने बीकेटी थाना पर लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज़ कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

Breaking News:

Recent News: