Search News

बीकेटी में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग जिला गोष्ठी हुई आयोजित

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 21, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क, बीकेटी लखनऊ। 
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग जिला गोष्ठी बीकेटी स्थित एक निजी लॉन आयोजित की गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रजनी तिवारी उपस्थिति रहीं।मुख्य अतिथि मंत्री रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर जनता के सामने झूठ बोल रही है यह सब जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से वंचित रखा,वही कांग्रेस के शासनकाल में बाबा साहब के प्रति अनादर का भाव रखते हुए संसद भवन में उनकी कोई प्रतिमा या तैल चित्र नहीं लगवाया,भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक अटल बिहारी वाजपेई ने पत्र लिखकर संसद भवन में बाबा साहब के चित्र को लगाने की मांग की थी,वही भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न बाबा साहब को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित सरकार के कार्यकाल में ही मिला,कांग्रेस ने कभी बाबा साहब से संबंधित स्थान को संरक्षित नहीं किया,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बाबा साहब से संबंधित स्थान को पंच तीर्थ में विकसित करके बाबा साहब एवं उनके अनुयायियों को सम्मान देने का काम किया,आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐसी योजनाओं का सृजन किया है जिससे समाज में वंचित एवं गरीब तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ देकर विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए यानी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आज देश के समक्ष सन 2047 तक एक लक्ष्य रखा है,जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी देशवासियों को काम करना है।वही प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को संबोधित करते हुए लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत गौरव अभियान के अंतर्गत गांव गांव जाकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के द्वारा संविधान और लोकतंत्र को लेकर जो झूठ बोला जा रहा है उसको लेकर लोगों को जागरूक करना है।वही इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता,अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री विजय मौर्य,जिला महामंत्री रामलाल वर्मा,राजकुमार पटेल,पूर्व क्षेत्रीय सहसंयोजक आईटी विभाग सचित्र यादव,अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरू पांडे ,महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष अंजू रस्तोगी,जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह,संदीप यादव समेत लखनऊ जिले के कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: