कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्रेक्षागृह परिसर में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में दोनों देशों की कला व संस्कृति का अदभुत संगम दिखा।कार्यक्रम में पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय,मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह,अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, डीडीओ, नगर मजिस्टेट विजयवर्धन तोमर,चेयरमैन आस्था अग्रवाल,सहायक निदेशक संस्कृति विभाग डॉ0 राजेश अहिवार,प्राचार्य डिग्री कालेज डॉ0 दुष्यंत कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव सभ्यता व संस्कृति का संगम है।इससे लोग एक-दूसरे की सभ्यता व संस्कृति से परिचित होंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह मैत्री महोत्सव भारत सरकार एवं उ.प्र. सरकार की ओर से एक अच्छी पहल है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन से दोनों देशों के बीच पुरातन काल से चली आ रही दोस्ती और मजबूत होगी।इसलिए हम नेपाल को भारत से पृथक सोच ही नहीं सकते।इस कार्यक्रम से अच्छी यादें लेकर जा रही हूं।कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कृति विभाग उ.प्र. के सहायक निदेशक डॉ. राजेश अहिरवार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।भारत-नेपाल की मैत्री कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।नेपाल सीमा से सटे आठ जिलों में मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया है।जो 23 फरवरी तक चलेगा।
आज पीलीभीत में इसका समापन होगा। कार्यक्रमों में भारत नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा,लोक नृत्य,व्यंजन व हस्तशिल्प प्रदर्शनी,भारत नेपाल फ्यूजन बैंड शो,पर्यटन व्यू क्लिक ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता,उत्तर प्रदेश के लोकरंग,भारत-नेपाल लोकप्रिय गायन की प्रस्तुति,सांस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी,नृत्य नाटिका-रघनंदन, समुद्रमंथनम्,संस्कृतियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जा रहे।भारत-नेपाली फ्यूजन बैण्ड शो,लोक नृत्य,व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी,हिन्दी एवं नेपाली गायको की प्रस्तुति,भारत-नेपाल परिधान प्रदर्शन शो,तराई सीमा जनपदों की सांस्कृतिक यात्रा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के मुख्य आर्कषण रही।मैत्री महोत्सव में लोक गीत, नेपाली नृत्य बधाई, नेपाली नृत्य मगर,नृत्य नाटिका,लोक नृत्य राजस्थानी, ब्रजरास आदि नृत्यों की प्रस्तुति भी आयोजन में चार चांद लगाया।
शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। कार्यक्रम में हिमानी कपूर व आकृति मेहरा मुम्बई द्वारा सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति दी और आकर्षण का केन्द्र बनी रही। नेपाल राष्ट्र से आए कलाकारों ने नेपाली नृत्य मगर के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
