कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा ने इसकी वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में जारी जातीय हिंसा और पार्टी के भीतर असंतोष ही इस निर्णय के प्रमुख कारण बने हैं।
मणिपुर में पिछले 21 महीनों से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है, जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 60,000 से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। इस संघर्ष के कारण राज्य में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। भाजपा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के हित में इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने मणिपुर की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया, ताकि राज्य में शांति स्थापित हो सके। इस्तीफे के बाद, मणिपुर में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
