Search News

महाकुम्भ : राज्यसभा सांसद नाबम रिबिया ने संगम में लगाई डुबकी, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

महाकुंभ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 19, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट से राज्यसभा सांसद नाबम रिबिया बुधवार को प्रयागराज के महाकुम्भ पहुंचे। वह पतित पावनी मां गंगा, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

इसके बाद उन्होंने आद्य शंकराचार्य भगवान जी की चरण पादुका का पूजा-अर्चना की और गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वह शिविर में चल रहे महायज्ञ में भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि रेबिया ने लगातार दो कार्यकाल (वर्ष 1996 से 2002 और 2002 से 2008) कांग्रेस पार्टी की टिकट पर राज्यसभा में अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वह राज्य विभानसभा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। रेबिया नबाम तुकी नीत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष थे बाद में उन्होंने पेमा खांडू नीत भाजपा सरकार में शहरी विकास, नगर योजना, आवास, शहरी निकाय और विधि एवं न्याय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

Breaking News:

Recent News: