Search News

सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर महा रक्तदान शिविर, सैकड़ों ने किया रक्तदान

लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर महा रक्तदान शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया, साथ में वृक्षारोपण भी हुआ।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 16, 2026

सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर महा रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी

कैनविज टाइम्स संवाददाता, लखनऊ

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

"रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं" - सर्वेश पाठक

इस अवसर पर सर्वेश पाठक ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने की क्षमता रखता है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपने जन्मदिवस और अन्य विशेष अवसरों को समाज सेवा से जोड़ने तथा नियमित रक्तदान करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिवस पर रक्तदान अभियान आयोजित करते हैं, और इस वर्ष उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में भी यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की सराहना

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता गुप्ता ने कहा कि सर्वेश पाठक का समाज सेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह के नेतृत्व में इंदिरानगर तथा राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता गुप्ता के नेतृत्व में गोमतीनगर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शिविर में इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक दिवाकर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें शामिल रहे:

अमर सिंह चौहान, धर्मेंद्र पाठक, सुधीर सिंह, प्रिया सिंह, रुचि सिंह, सुनीता चटर्जी, दिव्या पांडे, उमा, सरिता बाजपेयी, अनीता तिवारी, करिश्मा, सुनीता शर्मा, राहुल पांडे, अंकल पांडे, कुलदीप पांडे, आशू सिंह, करण सिंह, मुकेश, प्रियंका, पूजा सिंह, आकाश गुप्ता, उमर खान, अभिषेक, आकाश एवं कुशाग्र।

सेवा, मानवता और पर्यावरण का संदेश

रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयोजकों ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

 

Breaking News:

Recent News: