Search News

मड़ियांव में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 3.10 लाख बरामद

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवनगर में पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.10 लाख रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 16, 2026

मड़ियांव में जुए का अड्डा दबोचा, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 3.10 लाख रुपये बरामद

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में केशवनगर इलाके से जुआ खेलते पकड़े गए छह लोग, मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद

कैनविज टाइम्स संवाददाता, लखनऊ

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को केशवनगर बहद वीट केशवनगर इलाके में की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि केशवनगर क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. अतुल प्रताप सिंह (38 वर्ष), पुत्र रावेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी सेक्टर डी-2405, इन्द्रानगर, थाना गाजीपुर, लखनऊ
  2. विकास सिंह (32 वर्ष), पुत्र स्व. श्रीकान्त, निवासी पशुपालन कॉलोनी, फैजाबाद रोड, बादशाह बाद, थाना हसनगंज, लखनऊ
  3. अशोक यादव (47 वर्ष), पुत्र रामऔतार, निवासी विकासनगर, लखनऊ (कपड़े की दुकान चलाते हैं)
  4. मोहम्मद नौशाद (करीब 35 वर्ष), पुत्र स्व. आशा मोहम्मद, निवासी 79-सी पुरानी बास मंडी, सीतापुर रोड, खदरा, लखनऊ (लकड़ी की दुकान)
  5. मोहम्मद कलीम (39 वर्ष), पुत्र असगर अली, निवासी यशनगर कॉलोनी, फैजुल्लागंज, थाना मड़ियांव, लखनऊ (फर्नीचर व्यवसायी)
  6. राहुल (32 वर्ष), पुत्र बाबूलाल, निवासी केन्द्रांचल कॉलोनी सेक्टर, अलीगंज, थाना अलीगंज, लखनऊ

मौके से क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने बताया कि जुए की फड़ पर लगी नकदी और आरोपियों की तलाशी से कुल मिलाकर बड़ी रकम बरामद की गई:

  • जुए की फड़ से ₹3,05,000 नकद
  • 52 अदद ताश के पत्ते
  • आरोपियों की जामा तलाशी से ₹5,010 नकद

दर्ज हुआ मुकदमा, आगे की कार्रवाई जारी

पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत थाना मड़ियांव में मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी, निगरानी व बरामदगी की पूरी प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों और जनपदों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका पूर्व में भी किसी आपराधिक गतिविधि में हाथ रहा है या नहीं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई को थाना मड़ियांव, लखनऊ की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें शामिल रहे:

  • उ.नि. अशोक कुमार सिंह
  • उ.नि. धीरेन्द्र प्रताप सिंह
  • उ.नि. अक्षय कुमार
  • हे.कां. आकाश सिंह
  • कां. धीरज यादव
  • कां. सागर

 

Breaking News:

Recent News: