Search News

मिशन शक्ति के तहत विद्यालय में हुए कई कार्यक्रम

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बालिकाओं एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु  मिशन शक्ति के विशेष अभियान पांचवें चरण के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बरहा।विकास खंड क्षेत्र ललौरीखेड़ा में आयोजित किया गया है।जिसमें नालसा तथा सालसा द्वारा जारी दिशा निर्देशों,योजनाओं,अधिकारों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर विधिक सलाहकार शालिनी गुप्ता ने बालिकाओं को पाक्सो एक्ट,घरेलू हिंसा, बाल अधिकार,हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में विस्तार से बताया। डॉ दीपा मिश्रा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया हैं कि किस प्रकार रोगों से बच सकते और निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ग्राम पंचायत बरहा के लेखपाल चंद्रभान ने भी मिशन शक्ति के बारे में बच्चों को जागरूक किया है। इस कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय में शारदा संगोष्ठी के कई कार्यक्रम हुए है।

जिसमें प्रधानाध्यापिका ममता गंगवार ने बच्चों एवं अभिभावकों को बताया कि 6 से 14 वर्ष के बच्चे जो कभी विद्यालय नहीं गए या विद्यालय से पढ़ाई छोड़कर बैठ गए बच्चों को विद्यालय में उनकी उम्र के अनुसार प्रवेश दिलाया जा सकता है। एवं शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। बच्चों ने स्वागत गीत एवं सामूहिक नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय की शिक्षिका विजेता ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त कियाइस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर मेहविश,रमेश चंद्र, गुंजन चावला,मीना कुमारी,प्रगति राय ,सृष्टि,विजयलक्ष्मी आदि शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं अनुदेशक उपस्थित रहे है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गीता कुमारी द्वारा किया गया है।

Breaking News:

Recent News: