कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। वे सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे वे भाजपा कार्यालय से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
मंत्रालय में आयोजित गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सल गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे हैं, और आज गृह विभाग की बारी है।
इसके बाद, दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित महानदी भवन, अटल पथ पहुंचेंगे, जहां वे पदभार ग्रहण एवं श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद, दोपहर 2:55 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे।
