कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राज्यमंत्री गन्ना संजय सिंह गंगवार,जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान,नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ0 आस्था अग्रवाल,ब्लांक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा,जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ है।जनपद के कई नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार समाग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। नव दाम्पत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा प्रत्येक जोडे की शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई।जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000 कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 10000 की विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री बिछिया,पायल,वस्त्र आदि जोडों को दिया गया।कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन,पण्डाल,फर्नीचर,पेयजल अन्य व्यवस्थाओं हेतु रू .6000 निर्धारित किया गया।कार्यक्रम के दौरान में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, डीएम , सीडीओ,ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, गन्ना सोसाइटी चेयरमैन,जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश गौतम, शांतिपाल ,शेखर अमित, भूपेंद्र सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे है।