Search News

यमुनानगर:जनता ने निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने का बनाया मन : घनश्याम दास अरोड़ा

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर ने यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ज़ारी किया।

भाजपा का संकल्प पत्र यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने जारी किया।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पत्रकार वार्ता के दौरान यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के 28 बिंदुओं के माध्यम से नगर निगम के अंतर्गत विकास कार्यों को ट्रिपल गति से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में आम नागरिकों की जहां एक ओर समस्याओं का समाधान करने का संकल्प किया है, वहीं दूसरी ओर जिले के सौंदर्यीकरण के कार्य भी तेजी से किए जाएंगे और जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पक्ष में अपना मन बना लिया है और निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी व सभी 22 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

Breaking News:

Recent News: