बीकेटी,लखनऊ
गुरुवार को बख्शी का तालाब थानांतर्गत एक सप्ताह से लापता इंटर प्रथम वर्ष के छात्र का शव एक ख़ाली निर्माधीन मकान में पाया गया वहीं शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया और मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाकर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकेटी थानांतर्गत हाजीपुर गांव निवासी आठ दिन से लापता छात्र पीयूष उर्फ मानू रावत (20) का शव एक निर्माणाधीन कालोनी के एक घर में पाया गया।वहीं घर मे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना बीकेटी पुलिस को दी।वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण शव देखकर आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे,पीयूष उर्फ मानू रावत (20) बीकेटी इंटर कालेज में इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था।पिता द्वारा दर्ज कराई गुमसुदगी में बताया गया की 11 दिसम्बर की शाम करीब सात बजे वह अज्ञात दोस्त की बाइक पर बैठकर घर से गया था।जब देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो फोन मिलाया गया तो वह बंद था।जिसके बाद आसपास तलाश की गई परतु पता नहीं चला।फिर दूसरे दिन भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।जिसके बाद पुलिस व परिजन इधर उधर तलाश कर रहे थे।लेकिन कोई पता नही चल पा रहा था।वहीं मृतक छात्र का शव देखकर उनके परिजन हत्या का आरोप लगाकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा काट रहे थे,मौक़े पर पहुंचे एडीसीपी उत्तरी जीतेंद्र दुबे ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए।
