कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क, बीकेटी,लखनऊ।
बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सुगम,सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर बीकेटी सीतापुर रोड़ से निकलने वाली बहुप्रतीक्षित अस्ती रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक विधि विधान से बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेश कुमार शुक्ला ने शिलान्यास किया गया।इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि अस्ती रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की क्षेत्रवासियों के द्वारा लंबे समय से माँग की जा रही थी।

अस्ती रोड क्षेत्र के मुख्य मार्गों में से एक है,जो यातायात के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा,बल्कि समय और ईंधन की बचत भी होगी।यह परियोजना क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को जन्म देगी।निर्माण कार्य की शुरुआत से यह सुनिश्चित किया गया है कि सड़क की गुणवत्ता और निर्माण मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए,ताकि यह सड़क भविष्य में अधिक टिकाऊ और सुविधाजनक साबित हो सके।यह परियोजना न केवल यातायात सुधार में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।वहीं इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष बीकेटी संदीप यादव,पूर्व प्रधान राम बहादुर सिंह,राम नरेश सिंह, डिग्गू मिश्रा,मोहन लाल यादव (एमपी)सभासद सहित अन्य पदाधिकारी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहें।
