Search News

व्यापारी हितों पर फोकस, पूरनपुर में व्यापार मंडल की अहम बैठक रही सफल

पूरनपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जोरदार स्वागत हुआ। व्यापारियों ने धान खरीद, ऑनलाइन खरीदारी, वाहन पार्किंग और जीएसटी चेकिंग जैसी समस्याएं रखीं। अध्यक्ष ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 20, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के पूरनपुर नगर के एक होटल में शुक्रवार शाम चार बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सासंद बनवारी लाल कंछल के आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान युवा व्यापारियों को संगठन में जोड़ा गया और नए पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यपारियों की समस्याओं को सुना इस दौरान राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने कहा कि सरकार खुद धान की खरीद को नही करती हैं और फर्जीवाड़ा कराते हुए राइस मिलर्स पर दबाव बनाकर धान खरीद कराती जिससे व्यापारी परेशान हैं। इस विजली की समस्या ओनलाइन खरीदारी पूरनपुर में वाहन पार्किंग स्टैंड संचलदल जीएसटी टीम की चेकिंग से व्यापारियों को हो रही समस्याओं सहित अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आवगत कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी व्यपारियो की समस्याओं को सुनकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी,प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल,विजयपाल विक्की,जिला अध्यक्ष अनुप अग्रवाल,जिला महामंत्री शैली अग्रवाल,संरक्षक बलजीत सिंह खैरा,नगर अध्यक्ष जाहिद खा,युवा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता,जिला प्रभारी अशोक खंडेलवाल,मीडिया  प्रभारी सचिन गुप्ता,युवा महामंत्री दीपक अग्रवाल,नगर महामंत्री अजय खंडेलवाल,अमरजीत सिंह, डिम्पल,महेंद्र मिश्रा,सलमान खान,अतीक खा,अजय सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खंडेलवाल ने किया है।

Breaking News:

Recent News: