सच्चे देशभक्त थे नेताजी सुभाष चंद्र - विनय जायसवाल
कुशीनगर । आजादी के महानायक, महान देशभक्त व स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के अगुवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया । नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल के अगुवाई में नगर के सुभाष चौक स्थित आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे और उनके द्वारा जो सेना का गठन किया गया था वह केवल भारत नहीं बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में उनका प्रभाव था। उन्होंने कहा कि नेता जी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक होने के साथ आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता व तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र के उद्घोषक थे। पराक्रम दिवस के नाम पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आवाहन भी किया। साथ ही बताया कि नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार नगरक्षेत्र में मौजूद सभी महापुरुषों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन साफसफाई और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया जाता है।
इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सन्तराम सरोज, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, विपिन सिंह, श्याम साहा पीयूष सिंह, राहुल सिंह, अरुण कुशवाहा, मोनु सिंह, बलवंत सिंह रामाश्रय गौतम मैनुद्दीन के अलावा मनोज मोदनवाल महेंद्र चौधरी अरुण सिंह विपिन जायसवाल संतोष चौहान राजेश जायसवाल अमित तिवारी रामु पांडेय सर्वेश जायसवाल मनीष सिंह राजू जायसवाल मंथन सिंह मनोज जायसवाल सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे
