Search News

हरियाणा में सड़क हादसे में बागपत के तीन युवकों की मौत, गांव में मातम

हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे बागपत के तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक युवक घायल है और अस्पताल में भर्ती है। घटना से बागपत में शोक की लहर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: July 4, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क। 

हरियाणा से जन्मदिन की पार्टी करके लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों दोस्त बागपत जनपद के बिनोली क्षेत्र के रहने वाले थे। यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। बागपत के बिनोली निवासी प्रिंस धामा, आदित्य धामा, विशाल तोमर और सिरसली गांव निवासी सचिन तोमर चार पहिया गाड़ी में सवार होकर हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन की पार्टी में गए थे। पार्टी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बहालगढ़ फ्लाईओवर पर चढ़कर पलट गई। गाड़ी पलटने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। दुर्घटना में प्रिंस, आदित्य और सचिन की मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे हरियाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे से बागपत जिले के सिरसली और बिनोली गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है

Breaking News:

Recent News: