Search News

84 साल बाद फिर दोहराया इतिहास: 2025 और 1941 का कैलेंडर एक जैसा, क्या फिर होगी तबाही?

साल 2025 और 1941 का कैलेंडर एक जैसा है। दोनों की शुरुआत बुधवार से हुई और दोनों गैर-लीप वर्ष हैं। इतिहास दोहराने की आशंका से लोग चिंतित हैं क्योंकि 1941 में विश्व युद्ध छिड़ा था और 2025 में भी वैश्विक तनाव चरम पर है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

साल 2025 को लेकर एक चौंकाने वाली समानता सामने आई है। सोशल मीडिया और विशेषज्ञों के अनुसार, साल 2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा है। दोनों वर्षों की शुरुआत 1 जनवरी को बुधवार से हुई और दोनों ही गैर-लीप वर्ष हैं। दिलचस्प बात यह है कि 1941 वह वर्ष था जब द्वितीय विश्व युद्ध अपने चरम पर था। अब 84 साल बाद, 2025 में भी दुनिया में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और अमेरिका-चीन के बीच तनाव ने वैश्विक चिंता को बढ़ा दिया है। 2025 के पहले छह महीनों में ही दुनिया भर में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं जो दशकों तक याद रखी जाएंगी। अमेरिका के जंगलों में लगी भीषण आग, कई बड़े विमान हादसे, और कई देशों में हिंसा व राजनीतिक अस्थिरता ने मानवता को हिला दिया है। कैलेंडर विशेषज्ञ बताते हैं कि हर 28 साल में कोई साल, किसी पुराने साल के कैलेंडर से मेल खा सकता है। हालांकि, यह केवल तारीख और दिन का मेल होता है, लेकिन जब 1941 जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रम और 2025 की वर्तमान स्थिति को देखा जाता है, तो यह संयोग डरावना लगता है। क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या फिर इतिहास खुद को दोहरा रहा है? यह सवाल अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।

Breaking News:

Recent News: