Search News

Bihar Politics: क्या कांग्रेस बिहार में 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव? इस दिग्गज नेता के बयान ने मचाई सियासी हलचल

बिहार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 12, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई 70 सीटों से कम पर आगामी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हम 70 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।” 

इस बयान से महागठबंधन में शामिल अन्य दलों, विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), में हलचल मच गई है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अभी कोई आधिकारिक चर्चा इस पर हुई ही नहीं है। कौन क्या बोलता है, उससे क्या मतलब है।” 

हालांकि, कांग्रेस के सह-प्रभारी शाहनवाज आलम ने महागठबंधन के सर्वसम्मत नेता के रूप में तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वसम्मत नेता हैं, और उन्हीं के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

Breaking News:

Recent News: