Search News

Delhi Election 2025: काउंटिग से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किए हनुमान जी के दर्शन, मांगा जीत का आशीर्वाद

दिल्ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।  

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मतगणना से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर चाहते हैं। कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।  

दिल्ली चुनाव परिणामों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। इसके बाद सुबह 8.30 बजे ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।  

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है।  

मतगणना के बाद यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी।  

Breaking News:

Recent News: