कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस के 465 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 10वीं कक्षा और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 27 जनवरी 2025 तक चलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS श्रेणी के लिए ₹100 है, जबकि SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। चयन प्रक्रिया में 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
