कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह कदम देश के लिए 130 साल पुराने सपने को साकार करने जैसा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का भी उद्घाटन किया। यह पूरा प्रोजेक्ट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जिसे पूरा होने में लगभग 70 साल का समय लगा। चिनाब ब्रिज रियासी जिले के बक्कल और कौरी गांवों को जोड़ता है और एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अब कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत रेल मार्ग से पूरी तरह जुड़ गया है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्कूली छात्रों से भी बातचीत की और भविष्य के भारत को लेकर प्रेरणादायक संवाद किया।
