कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
अमेरिका ने 22 जून 2025 की रात ईरान के फोर्डो और नतांज परमाणु ठिकानों पर B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स की मदद से हमला कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। इस हमले के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने युद्धविराम की घोषणा कर दी। इस मिशन को अंजाम देने वाले B-2 विमान अब रिटायर होने वाले हैं और इनकी जगह लेगा अमेरिका का अगली पीढ़ी का स्टील्थ बॉम्बर B-21 Raider, जो दुश्मन के रडार में आए बिना मारक हमला करने में सक्षम है।बी -21 रेडर को अमेरिका की सबसे एडवांस मिलिट्री टेक्नोलॉजी का प्रतीक माना जा रहा है। यह विमान न केवल लंबी दूरी तक बिना रुके उड़ान भर सकता है, बल्कि इसमें अत्याधुनिक हथियार और स्टील्थ टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जिससे दुश्मन को इसकी मौजूदगी का आभास तक नहीं होता। 22 जून की रात 12:01 बजे अमेरिका के मिसौरी स्थित व्हाइटमैन एयरफोर्स बेस से B-2 विमानों ने उड़ान भरी। 17 घंटे की लंबी उड़ान के बाद ये मिडिल ईस्ट पहुंचे और शाम करीब 6:40 बजे से 7:05 बजे के बीच ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। हमले के दौरान विमानों को हवा में ही ईंधन दिया गया था। ऑपरेशन खत्म होते ही अमेरिका ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। अब दुनिया की नजरें B-21 रेडर पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में अमेरिका की रणनीतिक क्षमताओं का नया चेहरा बनेगा।