Search News

औद्योगिक दुर्घटना,गैस रिसाव,प्राथमिक चिकित्सा एवं पुनर्वास’’विषयक पर 3 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

lucknow
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: January 23, 2025

बीकेटी,लखनऊ 

दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रम्य विकास संस्थान,उ0प्र0 द्वारा सचिव एवं राहत आयुक्त उ0प्र0,शासन राजस्व विभाग के सहयोग से दिनांक 20 जनवरी, 2025 से 22 जनवरी,2025 की अवधि में,“औद्योगिक दुर्घटना,गैस रिसाव,प्राथमिक चिकित्सा एवं पुनर्वास’’ विषयक 03 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सम्बन्धित जनपदों यथा-सोनभद्र,गाजियाबाद,मीरजापुर,कानपुर नगर,गौतमबुद्धनगर,लखनऊ,आगरा एवं बलरामपुर, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की इकाई,जिला अग्निशमन विभाग एवं राजस्व विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों का एवं क्षेत्रीय/जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अधिकारियों सहित कुल 30 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय भूसरेड्डी,आई0ए0एस0,अध्यक्ष यू0पी0रे0रा0 ने अपने पूर्व प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर उपस्थित समस्त प्रतिभागियों का यथोचित ज्ञानवर्द्धन किया तथा अन्तिम दिवस दिनांक 22 जनवरी, 2025 को समापन अवसर पर संस्थान के अपर निदेशक, बी0डी0 चौधरी,प्रशिक्षण कार्यक्रम नियंत्रक,डा0 एस0के0 सिंह,सहायक निदेशक,प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार,सहायक निदेशक,कुमार दीपक,सलाहकार/नोडल आफिसर,आपदा प्रबन्धन केन्द्र,संस्थान तथा अदिति उमराव,परियोजना निदेशक(ईमरजेन्सी आपरेशन),राहत आयुक्त कार्यालय उ० प्र०द्वारा प्रतिभागियों को अभिप्रेरित करने के परिप्रेक्ष्य में अपने विषयगत प्रासंगिक बिन्दुओं के माध्यम से ज्ञानवर्द्धन किया गया।समापन अवसर पर अध्यक्षीय सम्बोधन के अन्तर्गत बी0डी0 चौधरी,अपर निदेशक संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि औद्योगिक दुर्घटना एक ऐसी घटना है जो औद्योगिक इकाइयों में होती है और जिसमें मानव जीवन, संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।यह दुर्घटना विभिन्न कारणों से हो सकती है,जैसे कि मशीनरी की विफलता,मानव त्रुटि,आग,विस्फोट,और रासायनिक रिसाव इत्यादि, इसके साथ साथ औद्योगिक दुर्घटना के प्रकार,औद्योगिक दुर्घटना के कारण,औद्योगिक दुर्घटना के परिणामों पर एक संक्षिप्त व्याख्यान दिया |प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत संस्थान के मो0 शारूख,प्रशिक्षण सहायक मो0 शहंशाह,प्रचार सहायक तथा कलीम खान,एमटीएस का सराहनीय योगदान रहा है।

Breaking News:

Recent News: