Search News

कंपोजिट विद्यालय में रसोइयों को वितरण की गई किट

पूरनपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 17, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा के द्वारा संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी पीलीभीत संजय कुमार सिंह के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत चाट फिरोजपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में  हाइजीन किट का वितरण किया गया है।समिति के अवैतनिक जिला सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि सोमवार को कंपोजिट विद्यालय चाट फिरोजपुर में कार्यरत पांच रसोइयों को हाइजीन कीट एवं साड़ी प्रदान करी गई हैं। कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  एव राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष निराजना शर्मा ने रसोइयों को साफ सफाई के संबंध में भी जानकारी प्रदान करी गई इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा हैं।
 

Breaking News:

Recent News: