Search News

कोई बात नहीं...,महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी ने सीएम योगी पर किया कटाक्ष

महाकुंभ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 26, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने इसे ‘मृत्यु कुंभ’ करार देते हुए कहा कि महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीआईपी लोगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि आम लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ममता बनर्जी ने कहा, “अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए ₹1 लाख तक के कैंप (टेंट) उपलब्ध हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।”

उन्होंने महाकुंभ में भगदड़ की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उचित प्रबंधन की कमी के कारण ये घटनाएं हुईं। ममता बनर्जी ने कहा, “मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन उचित प्रबंधन जरूरी है।

इस बयान के बाद, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य विधायकों ने ममता बनर्जी के महाकुंभ 2025 पर बयान को लेकर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने विधानसभा के बाहर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

Breaking News:

Recent News: