Search News

क्या चमगादड़ों से आएगा अगला संक्रमण? चीन में वायरसों की खोज से बढ़ी चिंता

चीन के युन्नान में चमगादड़ों में 20 नए वायरस मिले, जिनमें से दो निपाह और हेंड्रा जैसे घातक ब्रेन वायरस से मिलते-जुलते हैं। जानिए क्या कहती है स्टडी और क्या है महामारी का खतरा?
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 26, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

चीन के युन्नान प्रांत में चमगादड़ों के भीतर 20 नए वायरस की पहचान हुई है, जिनमें से दो खतरनाक हेनिपावायरस पाए गए हैं जो निपाह और हेंड्रा वायरस से 71% तक मेल खाते हैं। इन वायरसों की मौजूदगी चमगादड़ों की किडनी में पाई गई है, जिससे इनके यूरिन के ज़रिए फैलने का खतरा बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने 2017 से 2021 के बीच युन्नान के पांच क्षेत्रों से 142 चमगादड़ों के सैंपल लिए और पाया कि इनमें 22 वायरस मौजूद थे, जिनमें 20 अब तक अनदेखे वायरस हैं। निपाह और हेंड्रा वायरस पहले भी मानव जीवन पर बड़ा असर डाल चुके हैं। निपाह वायरस की मृत्यु दर करीब 75% रही है, जबकि हेंड्रा वायरस घोड़ों से इंसानों में फैलता है और जानलेवा हो सकता है। इन दोनों की तरह ही नए वायरस भी जानवरों से इंसानों में फैल सकते हैं। हालांकि अभी तक इंसानों में इन नए वायरसों से संक्रमण की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर ये वायरस म्यूटेट होकर मानव संक्रमण की क्षमता विकसित कर लें, तो ये अगली महामारी का कारण बन सकते हैं।

Breaking News:

Recent News: