कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सभी विजयी उम्मीदवाराें को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिसकी सत्ता रहती है अधिकांश नगरीय निकाय में सत्ता पक्ष के ही मेयर जीतकर आते हैं। आम जनता प्रदेश सरकार और निगम में काम कराने के उद्देश्य से वोट किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अब टीएस सिंहदेव प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मुझे मंजूर होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की छुट्टी हाेने व टीएस सिंहदेव काे अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।
