Search News

जनपद के गन्ना किसानो ने प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया सीधा संवाद

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 17, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बीना कुमारी प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के गन्ना किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद किया गया। जनपद पीलीभीत से कृषकों का प्रतिनिधित्व हरिओम गंगवार, निवासी ग्राम देवीपुरा,सरदार बलजीत सिंह एवं जसवीर सिंह ग्राम कुलारा मझोला द्वारा किया गया। श्री गंगवार ने छोटे किसानों को स्प्रे मशीन एवं ट्रेंच ओपनर को चीनी मिल के माध्यम से अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। उनका कहना था।कि कृषि के यंत्रीकरण से ही गन्ने की उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।गन्ने की फसल पर कई प्रकार के कृषि रसायनो के छिड़काव की अवश्यकता होती है।

लेकिन जब किसानो के पास कृषि रसायनो के छिड़काव के यन्त्र नहीं होते है। तो वह इसका सही प्रयोग नहीं कर पाते है।कुछ किसान तो कृषि रसायनो को डीएपी या यूरिया के साथ मिलाकर प्रयोग करते है।ऐसी स्थिति मे कृषि रसायनो का फसलों पर सही प्रभाव नहीं पड़ता है। कभी कभी तो इसका हानिकारक प्रभाव भी पड़ता है।इसलिए यह जरुरी हो जाता है कि चीनी मिले अपने किसानो को स्प्रेयर, गन्ना बुवाई एवं कटाई के यन्त्र उपलब्ध कराये l आज के संवाद में प्रदेश के कृषकों ने नई गन्ना प्रजातियों की स्थापना, बीज बदलाव एवं रोग कीट के नियंत्रण हेतु बीज उपचार आदि पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिए गए है।

Breaking News:

Recent News: