कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक आवश्यक पंचायत जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई।पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने की तथा पंचायत का संचालन पवन कुमार वर्मा ने किया।पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र 2024_25 समाप्ति की ओर है। अभी तक गन्ना मूल्य में कोई बढोत्तरी नही की गई है। गन्ना किसान लगातार उत्तर प्रदेश की सरकार से गन्ना मूल्य में बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं।क्यों कि इस महंगाई के दौर में गन्ने की खेती में लागत बहुत अत्याधिक आ रही है। गन्ने के मूल्य में लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य न बढ़ने से उत्तर प्रदेश का गन्ना किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार व यूपी की समस्त चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है।एक तरफ गन्ना मूल्य बहुत कम है। दूसरी तरफ चीनी मिलें अर्ली अगेती गन्ना प्रजाति की पेराई करना चाहती हैं। तथा गन्ना किसानों पर अनुचित दबाव बना कर अर्ली वेरायटी गन्ने की बुवाई कराती हैं। लेकिन अगेती गन्ना प्रजाति व सामान्य गन्ना प्रजाति के गन्ने के भाव में केवल 10 रूपए गन्ने के भाव का ही अन्तर है।यानी कि गन्ना किसानों को अगेती प्रजाति के गन्ने को बोने से सामान्य गन्ने की प्रजाति के गन्ने से 10 रूपए ही अधिक मिलते हैं। लेकिन कुछ समय से जनपद में अगेती गन्ने की वैरायटी में रोग बहुत अत्याधिक लग रहा है। किसानों का गन्ना सूख गया हैं।जनपद में अगेती वैरायटी बोने वाले गन्ना किसानों को बहुत अत्याधिक नुकसान झेलना पड़ा है।दिन पे दिन अगेती वेरायटी के गन्ने का उत्पादन कम हो रहा है। अगेती प्रजाति के गन्ने में रोग बढ़ रहें हैं।चीनी मिलें सामान्य गन्ना वैरायटी बोने वाले गन्ना किसानों को गन्ना सप्लाई पर्चीयां देने में आनाकानी करती हैं। तथा गन्ना किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली सामान्य गन्ना प्रजाति को रिजेक्ट गन्ना प्रजाति का नाम देकर गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है।जब गन्ना किसानों को उनके द्वारा लगातार मांग करने के उपरांत भी गन्ना मूल्य में बढोतरी न होने पर मनमाफिक गन्ने के रेट नही मिल रहें हैं। तो मैं जनपद की चीनी मिलों को चेतावनी देता हूं। कि वह गन्ना किसानों को अगती प्रजाति के गन्ना बोने पर दबाव न बनायें गन्ना किसानों को तंग न किया जाये गन्ना विभाग उन्हे समान्य प्रजातियों के अच्छे रोग रहित गन्ना बीज उपलब्ध कराये ताकि गन्ना किसानों का प्रति एकड गन्ना उत्पादन बढे और जनपद का गन्ना किसान खुशहाल हो।गन्ना किसानों को नई- नई अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों गन्ना विभाग तत्काल उपलब्ध कराने का काम करे।
पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह,जिला प्रभारी दिनेश कुमार,ब्लाक अध्यक्ष पवनकुमार वर्मा,रामरतन,कुलदीप कुमार,आनंद कुमार, ऋषिपाल,रवि प्रताप, अमरीक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
