Search News

दीदी कहकर करता था देखभाल, असल में था प्रेमी सोनम-राज की कहानी में निकला खौफनाक सच

हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम का प्रेमी ही निकला राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड। पुलिस जांच में रिश्तों का काला सच आया सामने।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शिलांग पुलिस की जांच में सामने आया कि राजा की पत्नी सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। दोनों पहले से रिश्ते में थे और दिखावे के लिए राज सोनम को ‘दीदी’ बुलाता था, लेकिन व्यवहार में पत्नी की तरह उसकी देखभाल करता था। राज ने ही राजा को शिलांग बुलाकर उसकी हत्या करने, फिर सोनम को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई थी। हत्या के बाद सोनम इंदौर में किराए के कमरे में छुपी रही, जहां राज उसके लिए दाल-आटा भी लेकर आया। बाद में सोनम को गाजीपुर भेजा गया। फिलहाल सभी पांच आरोपी सोनम, राज, विशाल उर्फ विक्की, आनंद कुर्मी और आकाश पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस ने बताया कि सोनम और राज के बीच अवैध संबंध थे और शादी सोनम ने पारिवारिक दबाव में की थी। सोनम के पिता और भाई भी घटना से आहत हैं। पिता चार दिन से घर से बाहर नहीं निकले, जबकि भाई गोविंद शर्मिंदगी के कारण घर छोड़ चुका है। आने वाले दिनों में आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा।

Breaking News:

Recent News: