कैनविज टाइम्स, डिजिटल ।
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन को सिर में चोट लगने के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशेज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल ला गणेशन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन को गुरुवार की रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों टीम राज्यपाल के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रही है। मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि उनकी हालत स्थिर है। चोट के बारे में अभी विशेष जानकारी नहीं है। राज्यपाल के कार्यालय ने अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है, लेकिन उनकी हालत के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है। अनुभवी राजनेता और प्रशासक ला गणेशन फरवरी 2023 से नागालैंड के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके शुभचिंतकों और सहकर्मियों में चिंता है। शुभचिंतक और सहकर्मी राज्यपाल के स्वास्थ्य पर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। स्टालिन ने राज्यपाल के स्वास्थ्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।