मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ में विकास की नई इबारत लिखते हुए 955 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
.jpeg)
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'डबल इंजन' की सरकार ने क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन प्रयासों से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिला है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे अब सम्मान व आत्मविश्वास के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए आज़मगढ़ के निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
