Search News

नियुक्त,लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों का आधार भूत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 26, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० के सहयोग से एफएसडीए विभाग द्वारा २०१९ एवं २०२२ में नियुक्त, लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों का आधार भूत प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान पर,दिनांक ११ फरवरी, २०२५ से २५ फरवरी, २०२५ की अवधि में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यथा विभिन्न विषयों - शासकीय कर्मचारी आचरण नियमावली,अनुशासनिक कार्यवाही,अनुशासन एवं अपील,वित्तीय नियमों से सम्बन्धित समस्त प्रासंगिक विषय तथा अभिप्रेरणा के परिप्रेक्ष्य में व्यक्तित्व का विकास,नेतृत्व क्षमता विकास, दृष्टिकोण परिवर्तन,संवाद के माध्यम से व्यवहारिक परिवर्तन इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य विषय-विशेषज्ञो तथा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा क्षमता संवर्धन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह के अवसर पर संस्थान के अपर निदेशक बीडी चौधरी तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त हरिशंकर सिंह द्वारा विशेष रूप से, सभी प्रतिभागी कार्मिकों को,महत्वपूर्ण,उपयोगी एवं प्रासंगिक मार्गनिर्देशन प्रदान किया गया।

उक्त पन्द्रह दिवसीय आवासीय आधार भूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की नियन्त्रक अधिकारी उप निदेशक संस्थान सरिता गुप्ता तथा प्रशिक्षण प्रभारी सहायक निदेशक संस्थान डा० सीमा राठौर का विशेष उल्लेखनीय योगदान रहा है तथा आयोजन एवं प्रबंधन के दृष्टिगत डा०शिव बचन सिंह, अनुज दूबे,मो०शहन्शाह तथा सूरज की सराहनीय भूमिका रही है।
 

Breaking News:

Recent News: