Search News

पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बुलट और पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह की टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला।

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 24, 2025

कैनविज टाइम्स,स्पोर्ट्स डेस्क।ठाकुरगंज क्षेत्र में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ 'बुलट' और पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह की टीमें आमने-सामने होंगी। इस बड़े मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें अपनी बेहतरीन रणनीति और शानदार खेल प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।  

उम्मीदें और रणनीतियां होंगी टकराव पर

क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में हाई स्कोरिंग, शानदार बॉलिंग और तगड़ी फील्डिंग देखने को मिल सकती है। दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।  


*लखनऊ इलेवन टीम और भव्य इलेवन टीम ने कसी कमर , जबरजस्त होगा मुकाबला।*


अब देखना ये होगा कि क्या विजय मिश्रा 'बुलट' की टीम अपने आक्रामक खेल से मुकाबला जीतेगी या पुष्पेंद्र सिंह की टीम शानदार प्रदर्शन कर बाज़ी मारेगी?

लखनऊ इलेवन टीम पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बुलेट के साथ टिंकू और भव्य इलेवन टीम पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह के साथ राजू तिवारी ने जीत के लिए कसी कमर।

Breaking News:

Recent News: