कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।
पीलीभीत के जनपद में सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय द्वारा महिला उत्पीड़न क़ी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु पूरनपुर तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे से करेंगी जिसमें प्रत्येक पीड़ित महिला अपनी सभी प्रकार की समस्याएं जैसे- ससुराल में प्रताड़ित किया जाना,दहेज़ मांग से मानसिक शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट,यौन उत्पीड़न एवं अन्य सभी महिलाओं से सम्बंधित मामलों को गहनता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा,जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई के अतिरिक्त सदस्या द्वारा पूरनपुर में वेदांत पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी,वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण,महिला थाना पीलीभीत का निरीक्षण एवं ज़िला कारागार का निरीक्षण करेगीं। सदस्या द्वारा महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं को गहनता से सुना जाएगा।जिससे महिलाओं की समस्याओं त्वरित निस्तारण हो सके। राज्य सदस्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय का जनपद पीलीभीत में प्रातः 9.30 बजे आगमन होगा ततपश्चात 11 बजे पूरनपुर तहसील सभागार में महिला जन सुनवाई करेंगी।