Search News

पूरनपुर चीनी मिल ने जारी किया बंदी का नोटिस

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दि किसान सहाकरी चीनी मिल्स लिमिटेड पूरनपुर जनपद पीलीभीत के मुख्य कलैण्डर एवं अतिरिक्त कलैण्डर की समस्त पर्चियां किसानो निर्गत कर दी गयी हैं। इन पर्चियों पर किसान अपना गन्ना लगातार ला रहे है। इसके पश्चात चीनी मिल क्षेत्र में खड़े गन्ने का सर्वे कराया गया। सर्वे में जिन किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा था।उन किसानों को भी पर्चियां जारी कर दी गयीं। 

वर्तमान में चीनी मिल चल रही है।चूंकि मिल क्षेत्र के किसानों की समस्त पर्चियां निर्गत कर दी गयीं है।इसलिए अब अगर किसी किसान के पास गन्ना बचता है। तो वह चीनी मिल गेट पर अपना गन्ना ले जाये।उन्हें मिलगेट पर ही पर्ची मिल जायेगी। चीनी मिल पूरनपुर ने दिनांक 05.12.2024 को पेराई कार्य शुरू किया था।दिनांक 23.02.2025 तक चीनी मिल द्वारा 15.62 ला.कु. गन्ने की पेराई की जा चुकी है। सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि पूरनपुर एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, पूरनपुर को निर्देश दिये गये हैं। कि यदि किसी किसान के पास पेराई योग्य गन्ना अभी शेष है। तो उसे सूचित कर दें कि किसान मिलगेट पर अपना गन्ना तौल करा सकता है। इसके लिए किसान को अपनी पुरानी पर्ची एवं पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। चीनी मिल पूरनपुर मिल क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही बंद होगी। 

इस सम्बन्ध मे मुख्य गन्ना अधिकारी पूरनपुर एवं प्रधान प्रबंधक पूरनपुर चीनी मिल को भी निर्देशित किया गया है। कि वह किसानो का पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही चीनी मिल बंद करे।इसके लिए मिल क्षेत्र मे व्यापक प्रचार प्रसार करे।

Breaking News:

Recent News: